UP Police Constable Exam: यूपी के 75 जिलों में आज पेन-पेपर मोड में होगी कांस्टेबल परीक्षा, ध्यान से पढ़ लें गाइडलाइन

UP Police Constable Exam 2026 : आज यानी 8 जून से उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। दो शिफ्टो में ये परीक्षा 32,679 पदों के लिए करवाई जानी है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि इस परीक्षा के लिए क्या-क्या गाइडलाइन्स हैं...

Uttar Pradesh police sipahi Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Bharti 2026) आज यानी 8 जून से शुरू हो रही है। इस परीक्षा को दो शिफ्टों में करवाया जा रहा है। कांस्टेबल परीक्षा 8,9 और 10 जून को राज्य के 75 जिलों में करवाई जाएगी। ये राज्य की बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा है और ऐसे में सरकार ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से परीक्षा सेंटर्स की कड़ी निगरानी की जा रही है। इस परीक्षा में 28 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि इस परीक्षा की गाइडलाइन्स क्या-क्या हैं, जिनके बारे में हर उम्मीदवार को जरूर जानना चाहिए।

UP Police Constable exam

UP Police Constable exam

जान लें शिफ्ट टाइमिंम Shift Timings :

बताते चलें कि परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे से लेकर 9:30 बजे के बीच का होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक होगी। दोपहर की शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 से लेकर 2:30 बजे तक का होगा।

End of Feed