UP Police Constable Exam: अब दो नहीं 5 दिन में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा, पेपर लीक पर 1 करोड़ जुर्माना और उम्रकैद, देखें शेड्यूल

UP Police Constable Exam 2024 Date and Time: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी। बता दे कि इससे पहले पेपर लीक (UP Police Constable Exam Paper Leak) हो जाने की वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। ऐसे में सुरक्षा इंतजामों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार इस बार कई सख्त नियम लेकर आई है।

UP Police Constable Exam 2024 Date and Time: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी। पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द हो जाने से परीक्षार्थियों में लंबे समय से परीक्षा की तारीखों (UP Police Constable Exam Date) का इंतजार हो रहा था। पेपर लीक की घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि परीक्षा 6 माह के भीतर आयोजित की जाएगी। अब परीक्षा की तारीख ने शेड्यूल के साथ जारी हो गई है। एग्जाम में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को नए नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। UP Police Constable परीक्षा के लिए सुरक्षा इंतजाम, एग्जाम शेड्यूल जैसी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

UP Police Exam Rules

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024

UP Police Constable Exam: कब होगी परीक्षा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 60,244 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए पहले परीक्षा 17 फरवरी और 18 फरवरी को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद ही पेपर लीक का दावा किया जाने लगा। जांच के बाद यूपी सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी। पहले ये परीक्षा दो दिनों में ही आयोजित की गई। अब नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 5 दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त 2024 को होगी।

End of Feed