UP PET Result 2022: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
यूपी पीईटी रिजल्ट 2022
UPSSSC PET Result 2022: कब हुई परीक्षा
आयोग की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया गया था। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी 20 अक्टूबर को जारी की गई थी। इस साल परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
UP PET Result 2022: कब तक आएंगे नतीजे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पीईटी के नतीजे 15 जनवरी तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, आयोग की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के नतीजे जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download UPSSSC UP PET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपी पीईटी के नतीजे
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UP PET Exam Result 2022: बढ़ी पीईटी की वैधता
यूपी पीईटी 2021 रिजल्ट में देरी की वजह से सरकार ने पीईटी- 2021 की वैधता को 8 जनवरी तक बढ़ा दिया था। हालांकि, अब साल 2022 के लिए पीईटी के नतीजे बहुत जल्द ही घोषिट कर दिए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
