UP PET 2026: 600 किमी दूर गया सेंटर, कैसे देंगे यूपी पीईटी परीक्षा? सफर और खर्च बढ़ने से हो रही परेशानी

UP PET 2026 देने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा की तैयारी के साथ सफर की चिंता भी खड़ी हो गई है। कई उम्मीदवारों को उनके घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 देने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा की तैयारी के साथ सफर की चिंता भी खड़ी हो गई है। कई उम्मीदवारों को उनके घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इससे आने-जाने का खर्च बढ़ने के साथ समय पर केंद्र पहुंचने और थकान की परेशानी भी बढ़ गई है। किसी को 520 तो किसी को 650 किमी दूर सेंटर मिला है, ऐसे में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र बदलने की मांग कर रहे हैं। जौनपुर के एक अभ्यर्थी को परीक्षा देने के लिए करीब 520 किलोमीटर दूर मैनपुरी जाना होगा। वहीं, प्रयागराज के एक उम्मीदवार को अपने घर से 650 किमी दूर गाजियाबाद जाना होगा। इसी तरह प्रतापगढ़ के एक अभ्यर्थी को फिरोजाबाद और पीलीभीत के एक उम्मीदवार को बिजनौर में परीक्षा केंद्र मिला है।

UP PET 2026 exam center controversy

यूपी पीईटी एग्जाम सेंटर 500-600 KM दूर! लाखों छात्रों का गुस्सा फूटा (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

किस तरह की आ सकती है परेशानी

End of Feed