UP PCS Exam Postpned, UP PCS Prelims Exam Postpned: यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (UP PCS Exam Postpned) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 17 मार्च को आयोजित होने वाली यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर ( UP PCS Prelims Exam Postpned) दिया है। अब परीक्षा जुलाई में संभावित है। इस बात की जानकारी लोक सेवा आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर (UPPSC Exam Postponed) दिया है।
UP PCS Exam Postpned: स्थगित हुई यूपी पीसीएस प्रीलिम्स की परीक्षा
जारी नोटिस में कहा गया है कि, आयोग के विज्ञापन संख्या ए-1 दिनांक 01-01-2024 के अंतर्गत विज्ञापित सम्मिलित प्रवर अधीनस्थ सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2024 के संदर्भ एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि, आयोग द्वारा प्रश्नगत परीक्षा 17 मार्च, 2024 को प्रस्तावित थी, उक्त परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। प्रश्नगत परीक्षा जुलाई में संभावित है।
UPPCS Prelims Exam Postpned: स्थगित हुई परीक्षा
बता दें इस बार यूपीपीएससी पीसीएस की परीक्षा के लिए कुल करीब 5 लाख 74000 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। हालांकि चयन मात्र 220 अभ्यर्थियों का किया जाएगा। परीक्षा की तारीख घोषित होते ही अभ्यर्थियों को यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
