UP NEET UG 2025: जारी हुई राउंड-5 काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट, PDF यहां से करें चेक

UP NEET UG Counselling 2025 Round 5 Merit List Released: डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME), उत्तर प्रदेश ने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) कोर्स में एडमिशन के लिए उत्तर प्रदेश नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (UP NEET UG) काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 5 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

UP NEET UG Counselling 2025 Round 5 Merit List OUT: उत्तर प्रदेश में डेंटल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर है। डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के तहत बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए राउंड-5 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट - upneet.gov.in पर जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, BDS एडमिशन के लिए राज्य काउंसलिंग के पांचवें राउंड में 281 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

UP NEET UG Counselling 2025 Round 5 Merit List

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 5 मेरिट लिस्ट

जिन उम्मीदवारों ने NEET UG 2025 में 113 से 511 के बीच स्कोर किया है, वे इस राउंड में राज्य कोटा डेंटल सीटों के लिए मुकाबला करने के योग्य हैं।

End of Feed