UP NEET UG Counselling 2024 MBBS Admission: उत्तर प्रदेश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश की तरफ से NEET UG 2024 के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। उम्मीदवार यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करें।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग
शेड्यूल के मुताबिक, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त दोपहर 2 बजे तक है। प्राधिकरण 24 अगस्त को मेरिट लिस्ट घोषित करेगा और विकल्प भरने की प्रक्रिया 24 अगस्त से 29 अगस्त तक शुरू होगी। यूपी एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
NEET UG Counselling Schedule: इन तारीखों का रखें ध्यान
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों को अपलोड करने की तारीख: 20 से 24 अगस्त तक
- रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी मनी का भुगतान: 20 से 24 अगस्त तक
- मेरिट लिस्ट की घोषणा: 24 अगस्त
- चॉइस फाइलिंग: 24 अगस्त से 29 अगस्त
- सीट अलॉटमेंट की घोषणा: 30 अगस्त
- अलॉटमेंट लेटर एंड एडमिशन: 31 अगस्त से 5 सितंबर
ये भी पढ़ें: यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए पहली लिस्ट जारी
जाति प्रमाण पत्र के लिए नियम
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) जैसी आरक्षित श्रेणियों से संबंधित छात्रों को निर्धारित प्रारूप में रजिस्ट्रेशन समय के दौरान जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवारों को 1 अप्रैल या उसके बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।
बढ़ गई MBBS की सीटें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 13 में से सात नए मेडिकल कॉलेजों की मान्यता को एनएमसी पहले ही हरी झंडी दे चुका है। इसके अलावा कानपुर देहात व ललितपुर के मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी 50 से 100 किए जाने के लिए अपील की गई है। यदि नये कॉलेजों को मान्यता और दो कॉलेजों में सीटें बढ़ जाती हैं तो प्रदेश में एमबीबीएस की 700 सीटें और बढ़ जाएंगी।
