एजुकेशन

UP NEET UG Counselling 2023: जारी हुआ यूपी नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी सेकेंड राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल, देखें नोटिफिकेशन

UP NEET UG Counselling 2023, UP NEET UG Stray Vacancy Counselling: महानिदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश ने नीट यूजी 2023 काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आज यानी 20 अक्टूबर 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। साथ ही 28 अक्टूबर को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Image

UP NEET UG Counselling 2023: यहां देखें नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग का शेड्यूल

UP NEET UG Counselling 2023, UP NEET UG Stray Vacancy Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर अहम (UP NEET UG Counselling) सूचना है। महानिदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश ने नीट यूजी 2023 काउंसलिंग की खाली सीटों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर (UP NEET UG Stray Vacancy Counselling) दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाकर पंजीकरण का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, काउंसलिंग के दूसरे चरण की रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आज यानी 20 अक्टूबर 2023 से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2023 है। यहां पंजीकरण शुल्क के भुगतान के लिए अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया जाएगा। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप काउंसलिंग के लिए अपना पंजीकर कर सकते हैं।

UP NEET UG 2023 Stray Vacancy Counselling

  • dgme.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP NEET UG 2nd Stray Vacancy 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

UP NEET UG Counselling 2023: रजिस्ट्रेशन शुल्क

महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, दूसरे स्ट्रे वैकेंसी के लिए 1000 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे आवेदन शुल्क का भुगतान आपको ऑनलाइन करना होगा। वहीं सीट आवंटित होने के बाद आपको कॉलेज में सुरक्षा राशि के रूप में 30000 रुपये जमा करना होगा।

UP NEET UG 2nd Round Counselling: कब जारी होगा रिजल्ट

बता दें यहां चॉइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया जाएगा। वहीं काउंसलिंग के रिजल्ट की घोषणा 28 अक्टूबर 2023 तक की जाएगी। साथ ही यहां कॉलेज के लिए आवंटन पत्र 30 और 31 अक्टूबर 2023 को दिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article