UP Bagless School Plan: अब खेल खेल में सीखेंगे बच्चे, पढ़ाई होगी मजेदार, जानें 10 दिवसीय बैगलेस स्कूल योजना के बारे में

UP 10 Day Bagless School Plan: उत्तर प्रदेश ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए पढ़ाई को मजेदार और रोचक बनाने के लिए 10 दिवसीय बैगलेस स्कूल योजना शुरू की है। जानें इससे छात्रों को क्या होगा फायदा?

UP 10 Day Bagless School Plan: उत्तर प्रदेश ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी सरकारी स्कूलों में 10 दिवसीय बैगलेस स्कूल कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य शैक्षणिक बोझ को कम करना और पढ़ाई को अधिक रोचक व सार्थक बनाना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत है। इसमें पाठों को रटने के बजाय व्यावहारिक, गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक शिक्षा (Practical, activity-based व experiential learning) की ओर बदलाव को बढ़ावा मिलेगा।

Bagless School Day

बैगलेस स्कूल योजना

छात्रों को क्या होगा फायदा

छात्रों को कॉन्सेप्ट को प्रैक्टिकली रूप से समझने में मदद मिलेगी। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 'आनंदम' (आनंदमय शिक्षा) दिशानिर्देश तैयार किए हैं। इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें कक्षा में पढ़ाई को मनोरंजक और प्रैक्टिकली रूप से सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इन 10 बैगलेस दिनों के दौरान, छात्र शैक्षिक यात्राओं पर जाएंगे, कुछ क्रिएटिव एक्टिविटी करेंगे और कौशल-आधारित यानी स्किल बेस्ड एक्टिविटी में भाग लेंगे जो उन्हें नई चीजें सीखने और बेहतर तरीके से आगे बढ़ने में मदद करेंगी।

स्कूली शिक्षा महानिदेशक, मोनिका रानी ने कहा है कि यह कार्यक्रम स्कूल के माहौल को खुशनुमा और आनंददायक बनाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास, उनके मानसिक और शारीरिक विकास और सोचने, विश्लेषण करने और वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से निपटने की उनकी क्षमता में सुधार पर केंद्रित है।

बिना बैग के छात्र क्या करेंगे?

  • छात्र कौशल-आधारित (Skill Based) शिक्षण गतिविधियों में भाग लेंगे जो उनके वास्तविक जीवन में काम आएगा।
  • वे रचनात्मक और विषय-आधारित कार्यशालाओं में शामिल होंगे जहां वे कला, संगीत, विज्ञान, कहानी सुनाना और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का अन्वेषण कर सकेंगे।
  • छात्रों को वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों को समझने में मदद करने के लिए स्कूल संग्रहालयों, खेतों, उद्योगों और विज्ञान केंद्रों जैसी जगहों की शैक्षिक यात्राओं का आयोजन करेंगे।
  • छात्र सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगे जो टीम वर्क, संचार और सहयोग को प्रोत्साहित करती हैं।

कब होगा बैग रहित दिवस

बैग-रहित दिवस की गतिविधियां नवंबर और जनवरी 2026 के तीसरे और चौथे शनिवार, दिसंबर के सभी शनिवार और फरवरी के पहले और दूसरे शनिवार को आयोजित की जाएंगी।

End Article
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्...

End of Feed