UPSSSC Junior Assistant 2022 Result: यूपी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

UPSSSC ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा-2021 से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत संशोधित 54 रिक्त पदों के सापेक्ष 50 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

UPSSSC Junior Assistant 2022 Final Result OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा-2021 से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 21 अगस्त 2026 को इस संबंध में आवश्यक सूचना जारी की। इस भर्ती के तहत संशोधित 54 रिक्त पदों के सापेक्ष 50 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। आयोग के नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि लंबवत आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के 2 और अनुसूचित जनजाति के 2 पद अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण आगे बढ़ाए गए हैं। यानी इन पदों पर इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन नहीं हो सका।

यूपी कनिष्ठ सहायक फाइनल रिजल्ट जारी

यूपी कनिष्ठ सहायक फाइनल रिजल्ट जारी

UPSSSC ने लिखित परीक्षा, टंकण परीक्षा, पात्रता और अभिलेख परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के अंतिम परिणाम और संबंधित कटऑफ अंकों को आयोग की मंजूरी दे दी है। अब चयनित अभ्यर्थियों को आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed