UP ITI Chalo Abhiyan: आईटीआई में एडमिशन के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, अभियान चलाकर युवाओं को प्रोत्साहित करेगी यूपी सरकार

UP ITI Chalo Abhiyan: उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए "आईटीआई चलो अभियान" की शुरुआत की है। यह अभियान प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है।

UP ITI Chalo Abhiyan: उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए "आईटीआई चलो अभियान" की शुरुआत की है। यह अभियान प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है, जो 12 मई 2025 से शुरू हो चुकी है।

UP ITI Admission 2025

UP ITI Admission 2025

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य "मेक इन इंडिया", "स्टार्ट-अप एंड स्टैंड-अप", और "डिजिटल इंडिया" जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुरूप कुशल युवा जनशक्ति तैयार करना है। व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा को समाज और देश के समावेशी विकास की रीढ़ मानते हुए, यह अभियान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के लिए सक्षम बनाने पर केंद्रित है।

End of Feed