UP ITI Admission 2026: खुशखबरी! आज से शुरू होंगे आवेदन, 4 अगस्त तक करें अप्लाई, जानें कितने नए ट्रेड में मिलेगा दाखिले का मौका

उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज 11 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 तक scvtup.in पर आवेदन कर सकते हैं।

UP ITI Admission 2026 Apply Online Begins: उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज 11 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 रात 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार 211 सरकारी ITI में 10 नए ट्रेड जोड़े गए हैं। ये ट्रेड Tata Technologies के साथ मिलकर बनाए गए हैं और सीधे इंडस्ट्री की डिमांड वाले हैं।

UP ITI Admission 2026

मतलब अब ITI करके सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि सीधा नौकरी के लायक स्किल मिलेगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है - "अब UP की ITI सिर्फ ट्रेनिंग सेंटर नहीं रहीं। ये युवाओं को रोजगार रेडी बना रही हैं।"

End of Feed