UP ITI Admission 2024 Application: उत्तर प्रदेश के आईटीआई कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार 10वीं के बाद आईटीआई करना चाहते हैं वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए यूपी आईटीआई एडमिशन की ऑफिशियल वेबसाइट admissionscvtup.in पर जाना होगा। इसके लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लिए जा रहे हैं।
UP ITI में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू
यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2024 से शुरू हो गई है। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडीडेट्स को 4 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। वही फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करें। रजिस्ट्रेशन का सही तरीका नीचे देख सकते हैं।
UP ITI Admission ऐसे करें आवेदन
- इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admissionscvtup.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाते ही पहले New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर UP ITI Admission 2024 Application के ऑप्शन पर जाएं।
- अब Apply Here के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद सबसे पहले मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
UP ITI Admission 2024 Application यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
कौन कर सकता है आवेदन?
यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ITI Admission के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यचा प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए कैंडिडेट्स की उम्र 14 साल से अधिक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी।
कितनी है फीस?
इसमें आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 250 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा एससी और एसटी के लिए फीस 150 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसमें ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।
