UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने UP होमगार्ड्स भर्ती 2025 को लेकर नया अपडेट दिया है। बोर्ड ने बताया है कि लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट 13 जुलाई 2026 से शुरू होगा। यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश के सभी जिलों की रिजर्व पुलिस लाइन्स में होगी। जिन छात्रों ने लिखित परीक्षा क्वालिफाई की है, उन्हें अब अगले राउंड के लिए तैयार रहना है।
UP Home Guard Recruitment 2025
DV/PST कब से शुरू होगा
बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, होमगार्ड भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST 13 जुलाई 2026 से कराया जाएगा। यह टेस्ट उत्तर प्रदेश के हर जिले की रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI की पढ़ाई में क्या-क्या पढ़ाया जाता है? जानें कितनी अलग है तकनीक की ये नई दुनिया
एडमिट कार्ड 6 जुलाई से डाउनलोड करें
UPPRPB ने बताया है कि DV/PST के लिए एडमिट कार्ड 6 जुलाई 2026 से मिलेंगे। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सलाह है कि समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। उसमें दिया नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम जरूर चेक कर लें।
पूरी जानकारी कहां मिलेगी
बोर्ड ने कहा है कि विस्तृत निर्देश, जरूरी कागज और DV/PST से जुड़ी बाकी जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
उम्मीदवार ध्यान दें जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, वे अगले चरण के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें। साथ ही एडमिट कार्ड में दी गई तारीख, समय और सेंटर की जानकारी ध्यान से पढ़ लें। भर्ती से जुड़े नए अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बड़े सपनों को मिलेगी उड़ान, उच्च शिक्षा का सपना होगा आसान, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
