Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana: स्कूटी से मेधावी छात्राओं को मिलेगी उड़ान, योगी सरकार लाई रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana Scheme: सामान्य बजट 2025-26 में नारी शक्ति के सम्मान को लेकर किए गए प्राविधानों पर सीएम योगी ने विधानसभा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार बजट में मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लाई गई है।

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मेधानी छात्राओं को ऊंची उड़ान देने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कूटी दी जाएगी, जिससे उन्हें कॉलेज आने-जाने में आसानी होगी। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में कई लड़कियां स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई छोड़ देती हैं, क्योंकि कॉलेज दूर होता है और आने-जाने की सुविधा नहीं होती। सामान्य बजट 2025-26 में नारी शक्ति के सम्मान को लेकर किए गए प्राविधानों पर सीएम योगी ने विधानसभा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार बजट में मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लाई गई है, जबकि कामकाजी महिलाओं के लिए 7 जनपदों में अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर छात्रावास खोले जाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर हमला किया कि आप हर अच्छे कार्य का विरोध करते हैं और यह विडंबना ही है हर एक बुरे कार्य के साथ आपका नाम जरूर जुड़ जाता है।

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana

Rani Lakshmi Bai Scooty Yojana

Free Scooty Scheme: मेधावी बेटियों को मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं बेटियों के लिए नई योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार उच्च शिक्षा में हमारी जो बेटियां मेधावी हैं उनके लिए एक नई योजना रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू कर रहे हैं। इसके लिए 400 करोड रुपए की व्यवस्था हमने की है। सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भी है। जितनी भी कामकाजी महिलाएं हैं उनके लिए हमने 7 छात्रावास खोलने का निर्णय लिया है। यह छात्रावास वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और आगरा में खोले जाएंगे। यह सभी हॉस्टल पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर होंगे।

End of Feed