School Closed: 7 अक्टूबर को इन राज्यों में स्कूल रह सकते हैं बंद, देखें छुट्टियों की सूची

School Closed News: अक्टूबर, 2025 को वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जानें और किन जगहों पर बंद रहेंगे स्कूल, क्या है अपडेट

School Closed Notice: इस वर्ष, 7 अक्टूबर, 2025 को वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इससे पहले, जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने मां शाकंभरी देवी मेले के मद्देनजर आज, 6 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया था। इस अवकाश को देखते हुए, उत्तर प्रदेश के स्कूलों के लिए यह एक लंबी छुट्टी वाला सप्ताहांत हो सकता है, देखें क्या है खबर

School  Closed on valmiki jayanti

अक्टूबर को इन राज्यों में स्कूल रह सकते हैं बंद

वाल्मीकि जयंती के लिए अवकाश की घोषणा वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों के अनुरोध पर की गई थी। यह दिन रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जीवन और कार्यों का स्मरण करता है। इस अवसर पर यूपी राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहने की खबर है। हालांकि ध्यान दें, कि आप स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में कॉन्टेक्ट करके यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपको जानें की आवश्यकता है या नहीं।

End of Feed