UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026 Out: जारी हुआ यूपी डीएलएड 2nd और 4th सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2018 से 2024 बैच के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in, updeledinfo.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2018 से 2024 बैच के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in, updeledinfo.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां दूसरे सेमेस्टर में कुल 52.97 प्रतिशत और चौथे सेमेस्टर परीक्षाओं में कुल 45.43 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026 Out

UP Deled 2nd, 4th Semester Result 2026 Out: यहां देखें यूपी डीएलएड बीटीसी 2nd और 4th सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट

बता दें डीएलएड 2023 चौथे सेमेस्टर के 137615 अभ्यर्थियों में से 137042 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 62258 (45.43 प्रतिशत) अभ्यर्थी पास हुए हैं, 73883 फेल हो गए, जबकि 573 गैरहाजिर रहे हैं। जबकि डीएलएड 2024 दूसरे सेमेस्टर में कुल 139223 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें 137554 परीक्षा में शामिल हुए और 72861 (52.97 प्रतिशत) पास हैं, 64559 फेल हो गए और 1669 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed