योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में एक हजार करोड़ से अपग्रेड होंगे परिषदीय स्कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 02:27 PM IST

योगी सरकार बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों को अपग्रेड करने जा रही है। आगामी 3 वर्षों में लगभग 4000 (प्रत्येक विकास खंड में 4-5) अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने हालिया प्रस्तुत आम बजट 2023-24 में शिक्षा विभाग के लिए 2000 करोड़ रुपये की धनराशि देने का प्रावधान किया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों के लिए एक हजार करोड़ रुपये से प्रत्येक विकास खंड में एक-एक (कुल 880) मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को विकसित किया जाएगा। योगी सरकार की मंशा आगामी 3 वर्षों में लगभग 4000 (प्रत्येक विकास खंड में 4-5) अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को विकसित करने की है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना बना ली है, जिस पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के इन विद्यालयों को अपग्रेड कर योगी सरकार न सिर्फ प्रत्येक छात्र तक उत्तम शिक्षा पहुंचाने का प्रयास कर रही है, बल्कि उन्हें विद्यालय में वे सभी सुविधाएं भी मुहैया कराने का उद्देश्य है जिसकी मदद से उनका कौशल विकास हो सके और वे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

प्रथम चरण में 704 परिषदीय विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड

End of Feed