UP College Dress Code: अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी लागू होगा ड्रेस कोड, छात्रों के लिए बड़ा फैसला

UP College Dress Code: उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी स्कूलों की तरह ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस फैसले के बाद छात्रों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी में तय ड्रेस पहनकर आना होगा।

UP College Dress Code: उत्तर प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों और नए एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी स्कूलों की तरह ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस फैसले के बाद छात्रों को कॉलेज और यूनिवर्सिटी में तय ड्रेस पहनकर आना होगा। यह अहम फैसला उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से जुड़े सरकारी और वित्तपोषित कॉलेजों की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई, जहां इस नए नियम को लागू करने पर सहमति बनी।

UP College Dress Code

अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी लागू होगा ड्रेस कोड (image - chatgpt)

कॉलेजों में Dress कोड क्यों लागू किया जा रहा है?

End of Feed