UP CNET Admit Card 2026: जारी हो गया यूपी सीएनईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र, 6 जून को होगी परीक्षा

UP CNET Admit Card 2026: यूपी सीएनईटी परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी हो गया है। 6 जून को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख से डाउनलोड लिंक और जरूरी गाइडलाइन देखें।

UP CNET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने अभ्यर्थियों के हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर अपलोड कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UP CNET 2026 की परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह राज्य के सरकारी और संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों में B.Sc Nursing, Post Basic Nursing जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होती है। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

UP CNET Admit Card 2026

यूपी सीएनईटी परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र

बिना हॉल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम की ठीक से जांच कर लें।

End of Feed