यूपी में 465 विद्यालयों की मान्यता रद्द?, यूपी बोर्ड की कार्रवाई से मचा हड़कंप

UP Board's action against schools: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 465 निष्क्रिय विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है।

UP Board's action against schools: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 465 निष्क्रिय विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है। यूपी बोर्ड द्वारा की गई समीक्षा में सामने आया कि कई विद्यालयों में लगातार दो शैक्षणिक सत्रों से न तो नियमित शिक्षण कार्य संचालित हो रहा था और न ही बोर्ड परीक्षाओं में कोई छात्र शामिल हुआ। बोर्ड ने इसे विद्यालयों की निष्क्रियता मानते हुए नियमानुसार उनकी मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया। प्रदेश स्तर पर कुल 465 विद्यालयों पर यह कार्रवाई की गई है। बोर्ड के इस फैसले के बाद जिले के शिक्षा जगत में हलचल मच गई है।

यूपी बोर्ड ने कई स्कूलों की मान्यता की रद्द

यूपी बोर्ड ने कई स्कूलों की मान्यता की रद्द

यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक यदि किसी विद्यालय में लगातार दो वर्षों तक शिक्षण कार्य नहीं होता और बोर्ड परीक्षाओं में कोई परीक्षार्थी शामिल नहीं होता, तो उसकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी जा सकती है। इसी प्रावधान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

End of Feed