UP Board Topper 2026: बरेली की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जिले की दस छात्राओं ने Top 10 में बनाई जगह

UP Board Topper 2026: 23 अप्रैल को जारी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम में इस बार बरेली की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। यहां जिले की दस छात्राओं ने Top 10 में जगह बनाई है।

UP Board Topper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 23 अप्रैल को 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। इन रिजल्ट्स में बरेली की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। यहां जिले की दस छात्राओं ने Top 10 में जगह बनाई है। शाम 4 बजे रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों की संख्या में बच्चों ने अपना स्कोर देखा। इन रिजल्ट को upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया गया। (UP Board Result 2026 Topper) यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल 2026 में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, जबकि यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षाफल 2026 में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। खास बात ये रही कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में बरेली की बेटियों ने टॉप 10 में जगह बनाई।

UP Board Topper 2026 (image - chatgpt)

सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज का दबदबा

टॉप-10 सूची में सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की 10 लड़कियों को जगह, इनमें से पांच 12वीं की छात्रा हैं जबकि अन्य पांच 10वीं की छात्रा हैं।

End of Feed