UP board Time Table 2023: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का शेड्यूल, डाउनलोड करें डेटशीट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:00 AM IST

up board exam date 2023 Time Table: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं प्री बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी तक समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर डेटशीट उपलब्ध करवा देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 24 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं।
  • 1 फरवरी से 15 फरवरी तक प्री बोर्ड परीक्षाएं।
  • 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 58 लाख से अधिक छात्रों ने किया पंजीकरण।

up board Class 10th 12th Time Table 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक (UP Board Class 12th Exam Date 2023) आयोजित की जाएंगी। वहीं प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी से 15 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा।

UP Board

यूपी बोर्ड एग्जाम डेट 2023

इस बार कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 58 लाख 78 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। जिसमें हाईस्कूल के कुल छात्रों की संख्या 31 लाख 28 हजार 318 है, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की कुल संख्या 27 लाख 50 हजार 130 है। बीते वर्ष कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए तुल 51 लाख 92 हजार 789 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2022 निर्धारित की गई थी।

End of Feed