UP Board Result 2024: अप्रैल में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें कितना होगा पासिंग मार्क्स

UP Board Class 10th 12th Result 2024 Date: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 9 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

UPMSP UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024 Date: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 9 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

UP Board Result 2024

UP Board Result 2024

UPMSP UP Board Result 2024: इस तारीख तक चलेगी परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हुई है और इसका आयजोन 9 मार्च तक किया जाएगा। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 47 हजार 311 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। जबकि, 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। ध्यान रहे कि एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

End of Feed