UP Board Result 2024: सुंदर हैंडराइटिंग के मिलेंगे नंबर, यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग को लेकर नया निर्देश जारी

UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं मिलाकर 54 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। इस परीक्षा में 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियां हैं। कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया 16 मार्च 2024 से शुरू होने वाली है। कॉपी चेकिंग को लेकर बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल की तरफ से खास निर्देश जारी किया गया है।

UP Board 10th 12th Result 2024: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद अब कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, UP Board 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च 2024 से शुरू होगा। इसको लेकर बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल की तरफ से खास निर्देश जारी किया गया है।

UP Board Copy Checking

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार, मूल्यांकन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कॉपी चेकिंग में कोई तेजी नहीं होगी। 10वीं और 12वीं के परीक्षकों को सामान्य रूप में ही कॉपी चेकिंग का काम करना है।

End of Feed