UP Board 2025: व्हाट्सएप पर मिला यूपी बोर्ड 10वीं गणित का पेपर, केंद्र व्यवस्थापक पर मामला दर्ज

UP Board Class 10th Maths Paper Leak: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक होने की खबर है। इस मामले में परीक्षा केंद्र प्रभारी पर मामला दर्ज किया गया है। अगर आप भी यूपी बोर्ड हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं तो जानें क्या है पूरा मामला

UP Board Class 10th Maths Paper Leak: क्या आप भी यूपी बोर्ड 10वीं का पेपर दे रहे हैं, अगर हां, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक होने की खबर है। गौरतलब है कि UP Board Class 10th Maths पेपर का आयोजन 1 मार्च सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक किया गया था। जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया है, उन्हें दोबारा से गणित का पेपर आयोजित कराने का डर सता रहा होगा। बता दें, इस मामले में परीक्षा केंद्र प्रभारी पर मामला दर्ज किया गया है।

UP Board Paper 2025 Class 10 Maths Paper Leak News

व्हाट्सएप पर मिला यूपी बोर्ड 10वीं गणित का पेपर

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, घटना चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में परीक्षा की सुबह हुई। पेपर का आयोजन 1 मार्च शनिवार किया गया, जब परीक्षा चल रही थी, तभी सुबह 9:37 बजे केंद्र व्यवस्थापक अंजू यादव ने आधिकारिक परीक्षा वॉट्सऐप ग्रुप पर गणित का पेपर भेज दिया। इस वॉट्सऐप ग्रुप में एटा के जिला मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक समेत 125 अधिकारी शामिल थे।

End of Feed