UP Board News: यूपी बोर्ड का नया नियम, केवल इन छात्रों को जमा करना होगा टीसी

UP Board News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) वेबसाइट पर अपलोड करने के नियमों में ढील दी है।

UP Board News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) वेबसाइट पर अपलोड करने के नियमों में ढील दी है। अब केवल दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों की ही टीसी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

up board news

यूपी बोर्ड का नया नियम

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने टीसी अपलोड करने में आ रही दिक्कतों को लेकर कहा कि जो बच्चे उनके स्कूल में पहले से पढ़ रहे हैं, उनकी टीसी अपलोड करने की जरूरत नहीं है। इस पर यूपी बोर्ड को भी उनकी बात तर्कसंगत लगी।’’

End of Feed