UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा, यूपी बोर्ड ने जारी किया मॉडल पेपर, यहां से डाउनलोड करें सभी विषयों के Model Paper

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने 18 फरवरी से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए हिंदी का मॉडल पेपर बोर्ड ने सोशल मीडिया (X) पर जारी किया है। इसके अलावा अन्य विषयों के भी मॉडल पेपड जारी कर दिए गए हैं, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट UPmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी मजबूत कर सकते हैं।"

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले एकेडमिक ईयर 2025 26 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए है। समय समय पर छात्रों की सहायता के लिए और मॉडल पेपर का प्रयोग करने की सलाह देते हुए यूपी बोर्ड द्वारा आधिकारिक X (पुर्व में ट्विटर) पर हिंदी विषय के मॉडल पेपर के अंश 'भाग अ' शेयर किया है। बता दें कि 18 फरवरी से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय के साथ ही होगी। इसलिए बोर्ड ने हिंदी विषय का मॉडल पेपर सोशल मीडिया पर छात्रों की सहायता के लिए जारी किया है।

UP Board Exam 2026 Model Paper

यूपी बोर्ड 2025-26 मॉडल पेपर

हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र इस मॉडल पेपर के जरिए परीक्षा की बेहतर तैयार कर सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं से बहुत पहले जारी कर दिए थे। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट UPmsp.edu.in पर जाकर हिंदी के साथ अन्य विषयों के मॉडल पेपर 2025-26 डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर को अपनी तैयारी में शामिल करने छात्र परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं मॉडल पेपर से छात्र मार्किंग स्कीम और परीक्षा के पैटर्न आदि के बारे में भी जान पाएंगे।

End of Feed