UP Board Exam 2026: परीक्षा हॉल में क्या ले जाएं क्या नहीं, भारी पड़ सकती हैं ये गलतियां, छात्र रखें खास ध्यान

UP Board Exam 2026: अगर आप भी 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि परीक्षा केंद्र पर क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं। साथ ही कितनी लेट पहुंचने पर भी आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सकता है। आइए आपको विस्तार में बताएं।

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 18 फरवरी से क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर करने वाले 53 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अभी केवल अपने सिलेबस, रिवीजन और नोट्स पर ध्यान देने में व्यस्त है। लेकिन इस बीच उन्हें इस बात पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं और क्या नहीं!यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र पर गई एक भी गलत चीज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। इतना ही नहीं आपको परीक्षा में बैठने से भी रोका जा सकता है।

UP Board Exam 2026

परीक्षा हॉल में क्या ले जाएं क्या नहीं (Photo- Canva)

सभी छात्र जानते हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सख्ती से नियमों का पालन करता है। ऐसे में आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए छात्रों को पता होना चाहिए कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना चाहिए और क्या नहीं। आइए आपको बताएं…

End of Feed