CTET Paper 1 & Paper 2 Answer Key, Result 2026: सीटीईटी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CTET Answer Key 2026) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी कर (CTET Result 2026) सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी।
CTET Paper 1 & Paper 2 Answer Key, Result 2026
परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित थी। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि किसी भी वक्त आंसर की जारी हो सकती है। साथ ही यहां आप जान सकते हैं कि पिछले तीन साल में कब कब सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है।
CTET Paper 1 & Paper 2 Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की
- सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET Paper 1, Paper 1 Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
आंसर की जारी होने के बाद यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां प्रश्नानुसार अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करना होगा।
CTET Paper 1, Paper 2 Result 2026: कब जारी होगा सीटीईटी का रिजल्ट
सीटीईटी रिजल्ट 2026 की बात करें तो इससे संबंधित अभी किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट मार्च के मध्य तक जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई अपडेट नहीं है।
