एजुकेशन

UP Board Admit Card 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, upmsp.edu.in से ऐसे करें डाउनलोड

UP Board Admit Card 2026 OUT: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार upmsp.edu.in पर से UP Board Admit Card 2026 Download कर सकते हैं।

UP Board Admit Card 2026

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

UP Board Admit Card 2026 Class 10th 12th: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार या छात्र इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से UP Board Admit Card 2026 Download कर सकते हैं। इस खबर में स्टेप बाय स्टेप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देखें।

छात्र खुद से एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य/हेडमास्टर स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इसे डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।

UP Board 10th, 12th Exam 2026 Imp Date

प्रक्रिया तारीख
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख13 फरवरी
परीक्षा शुरू 18 फरवरी 2026
परीक्षा समाप्त 12 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। देखें स्टेप बाय स्टेप डाउनलोड करने का तरीका

UP Board 10th 12th Admit Card 2026 Download ऐसे करें

  • सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां स्कूल अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे देखें डाउनलोड करें, इसका प्रिंटआउट ले लें।

कब से है परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वी 12वीं यानी हाई स्कमल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस परीक्षा का आयोजन पेन-एंड-पेपर मोड में किया जाएगा।

एडमिट में लिखी जानकारी जरूर पढ़ें

UP बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 क्लास 10 में स्टूडेंट का रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम के दिन के निर्देश वगैरह जैसी जानकारी होती है। यह एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसे स्टूडेंट्स को हर UP बोर्ड 10वीं एग्जाम 2026 में अपने साथ रखना होगा। UP बोर्ड एडमिट कार्ड क्लास 10 के बिना, उन्हें एग्जाम में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article