यूपी बोर्ड में शामिल होंगे 52 लाख से भी ज्यादा छात्र, जानें कब होंगी परीक्षाएं?

साल 2025 में हुई इंटर परीक्षा में 27 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। अब इस साल इन छात्रों की संख्या घटकर 2479352 ही रह गई है। ऐसे में 2 लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों की कमी देखने को मिली है।

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड में शामिल होंगे 52 लाख से भी ज्यादा छात्र, जानें कब होंगी परीक्षाएं?उत्तर प्रदेश बोर्ड ने अभी तक 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथियां घोषित नहीं की हैं। मगर ऐसा अनुमान है कि साल 2026 की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा में 52,30,297 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हालांकि पिछली बार से करीब दो लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों की इस बार कमी देखने को मिली है। इस बार इंटर में 13 लाख छात्र और 11 लाख से ज्यादा छात्राओं का रजिस्ट्रेशन करवाया है।

up board exam 2025

up board exam 2025 (iStock)

पिछली बार की तुलना में भारी गिरावट

पिछली बार की तुलना में इस बार 12वीं के परीक्षार्थियों की संख्या में काफी गिरावट देखने को मिली है। साल 2025 में हुई इंटर परीक्षा में 27 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। अब इस साल इन छात्रों की संख्या घटकर 2479352 ही रह गई है। ऐसे में 2 लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों की कमी देखने को मिली है।

End of Feed