UP Board 2024: यूपी में बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों की समस्याओं का पोर्टल से होगा समाधान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2024, 07:33 PM IST

UP Board Exam 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए शुरू किया गया 'समाधान' पोर्टल उनकी हर समस्या का समाधान कर रहा है। आइये जानें इसके बारे में

UP Board Exam 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए शुरू किया गया 'समाधान' पोर्टल उनकी हर समस्या का समाधान कर रहा है। एक माह पूर्व शुरू हुए इस पोर्टल पर एक माह में कुल 1,847 प्रकरण अपलोड कराए गए हैं, जिनमें से परिषद के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से 1,694 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। मात्र 153 प्रकरण ऐसे हैं, जो छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड न करने के कारण लंबित हैं।

UP Board 2024

यूपी बोर्ड 2024

उल्लेखनीय है कि 6 जनवरी 2024 को छात्र एवं छात्राओं के प्रमाण पत्रों की त्रुटियों में सुधार करने, प्रमाण-पत्र, अंकपत्र की द्वितीय प्रतिलिपि निर्गत करने, परीक्षाफल त्रुटियों का सुधार करने एवं उनकी विभिन्न प्रकार की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण सहित कुल 13 प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पोर्टल लॉन्च किया गया था।

End of Feed