LIVE

जारी हुआ यूपी प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल, यहां जानिए टाइम टेबल

जारी हुआ यूपी प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल, यहां जानिए टाइम टेबल
जारी हुआ यूपी प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल, यहां जानिए टाइम टेबल

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल (UP board class 10, 12 time table 2023) की घोषणा जल्द ही होने जा रही है। इसके लिए अपडेट को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in की मदद से जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार दूसरी चीजों से जुड़े अपडेट्स को भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी अधिसूचना की मदद से भी जान सकते हैं।
UP Pre Board and Practical Date: यूपी बोर्ड टाइम टेबल पर बड़ा अपडेट, जारी हुई प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड की डेट

उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से साल 2023 की कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में किए जाने की संभावना है और UPMSP प्रैक्टिकल एग्जाम भी 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच आयोजित किए जाने की उम्मीद है। यहां पर टाइम टेबल और यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़े अन्य अपडेट्स को लगातार चेक कर सकते हैं।

JAN 06, 2023 20:34 IST

UP Boards 2023 10th, 12th Date Sheet: प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट हुई जारी

यूपी बोर्ड की ओर से शुक्रवार को इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा और साल 2023 के लिए प्री बोर्ड परीक्षा की डेट्स को लेकर घोषणा की गई है। प्रैक्टिकल परीक्षा दो स्टेज में आयोजित की जाएगी।
JAN 06, 2023 19:33 IST

UP Board Date Sheet 2023 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा आधिकारिक अपडेट

UPMSP यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा के लिए डेटशीट किसी भी समय रिलीज कर दी जाएगी।
JAN 06, 2023 17:32 IST

UP Board 10th, 12th, Exam Date 2023 LIVE: बोर्ड परीक्षा का हिस्सा बनेंगे लाखों छात्र

UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद , यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 51,92,689 छात्रों की ओर से आवेदन किया गया था। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए 24,11,035 छात्र और कक्षा 10वीं के लिए 27,81,654 शामिल हुए थे।
JAN 06, 2023 16:35 IST

UP Board 10th, 12th Exam Date 2023 LIVE: कंपार्टमेंटल परीक्षा अपडेट

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने की जरूरत होगी। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम आयोजन होगा।
JAN 06, 2023 15:22 IST

UP Board Exam Date Sheet 2023: कब तक आ सकती है डेटशीट?

यूपी एजुकेशन बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च में हो सकता है। हालांकि परीक्षा को लेकर सटीक डेटशीट यानी टाइम टेबल जारी होने के बाद ही शेड्यूल के बारे में कुछ भी पता चल सकेगा। इसके अलावा ऐसी उम्मीद है कि डेटशीट इसी हफ्ते में रिलीज की जा सकती है।
JAN 06, 2023 15:07 IST

UPMSP 10th, 12th, Exam Date 2023 LIVE: मार्च में होगा यूपी बोर्ड की परीक्षा

यूपी एजुकेशन बोर्ड एग्जाम का आयोजन मार्च में किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा को लेकर सटीक डेटशीट यानी टाइम टेबल जारी होने के बाद ही शेड्यूल के बारे में कुछ भी पता चल पाएगा। इसके अलावा ऐसी उम्मीद है कि डेटशीट इसी हफ्ते में रिलीज की जा सकती है।
JAN 06, 2023 14:05 IST

UPMSP passing criteria: क्या है यूपी बोर्ड का पासिंग क्राइटीरिया

छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने की जरूरत होगी और ऐसा थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों एग्जाम में करना होगा। UPMSP यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2022-23 मार्च 2023 में आयोजित होने की उम्मीद है।
JAN 06, 2023 13:51 IST

UPMSP Exam Pattern 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न

छात्र UPMSP एग्जाम के 2023 पैटर्न को जानने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से जारी मॉडल पेपर (UP class 10 and Class 12 model papers 2022-23) चेक कर सकते हैं। संशोधित एग्जाम पैटर्न पर ही हाल ही में जारी UPMSP के मॉडल पेपर आधारित हैं। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in. से पीडीएफ फॉर्मेट में यूपी बोर्ड परीक्षा के मॉडल पेपर्स को डाउनलोड किया जा सकता है।
JAN 06, 2023 13:21 IST

UP Board 10th Exam Date Sheet: यूपी बोर्ड टाइम टेबल PDF फॉर्मेट में होगा जारी

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट upsmp.edu.in की मदद से यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा डेट 2023 ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। एक बार रिलीज हो जाने के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा डेट 2023 कक्षा 10वीं को भी यहां अपडेट करके बताया जाएगा और इसलिए उम्मीदवारों ने बार-बार यह कहा जा रहा है कि इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
JAN 06, 2023 12:22 IST

UP Board Time Table 2023 upmsp.edu.in: डेटशीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक वेबसाइट जरूरी जानकारी के लिए UPMSP की वेबसाइट को चेक करते रहें क्योंकि सभी जरूरी जानकारी के लिए UP board exam Time Table 2023 और रिलीज डेट को लेकर इसे देखते रहना जरूरी है।
JAN 06, 2023 12:05 IST

UP Board Theory Exam Date 2023: कब होगी यूपी बोर्ड परीक्षा?

UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के थ्योरी एग्जाम और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
JAN 06, 2023 12:04 IST

UPMSP Date Sheet 2023: क्या जारी हो चुकी है यूपी बोर्ड की डेटशीट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2023 फिलहाल जारी नहीं किया गया है। यूपी एग्जाम स्कीम कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए जल्द ही यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in की मदद से जारी किए जाने की संभावना है।
JAN 06, 2023 12:02 IST

UPMSP model papers 2022-23: जारी हो चुके हैं मॉडल पेपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपीएमएसपी 10वीं मॉडल पेपर और यूपीएमएसपी 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in की मदद से जारी किया जा चुका है। इसके अलावा छात्र लेटेस्ट यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न 2023 को लेकर भी अच्छी तरह जानकार और वाकिफ हैं और इसे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है।