UP Board 2026: दोबारा जारी हुई यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, upmsp.edu.in पर करें चेक

UP Board 2026 Class 10th 12th Exam Center: यूपी बोर्ड ने 2026 में होने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के केंद्रों की लिस्ट दोबारा आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी है। आने वाली सालाना बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 7448 एग्जाम सेंटर चुने गए थे, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलों से 585 केंद्र बढ़ा दिए गए हैं।

UP Board Class 10th 12th Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने कुछ समय पहले कक्षा 10 और 12 के लिए परीक्षा केंद्र सूची 2026 जारी की थी, उसके अनुसार कुल 7448 एग्जाम सेंटर चुने गए थे, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलों से 585 केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। यानी अब यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 के लिए 8033 केंद्र चयनित हुए हैं, हालांकि ये भी बता दें कि ये अभी फाइनल लिस्ट नहीं है।

UP Board Class 10th 12th Exam Center List 2026

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, upmsp.edu.in पर (image -school.upmsp.edu.in/CenterList.aspx)

इससे पहले जारी ऑनलाइन सूची में 7448 केंद्र बनाए थे जिनमें 910 राजकीय, 3484 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3054 वित्तविहीन स्कूल शामिल थे। इन ऑनलाइन केंद्रों पर छात्रों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों और प्रबंधकों से आपत्तियां मांगी गई थी। सभी 75 जिलों से आठ हजार से अधिक आपत्तियां मिली थी।

End of Feed