UP Board Academic Calendar 2024-25 at upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड के तमाम छात्र- छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सत्र 2024-25 के लिए एकेडमिक कैलेंडर (UP Board Calendar 2024-25) जारी कर दिया है। इस एकेडमिक कैलेंडर में सेशन शुरू होने से लेकर साल भर होनी वाली अलग अलग परीक्षाओं की तारीख भी दी गई है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर 2024-25 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपी बोर्ड कैलेंडर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Academic Calendar 2024-25
UP Board Exam Calendar 2024: फरवरी में होगी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, हाफ ईयरली (प्रैक्टिकल) एग्जाम सितंबर के आखिरी सप्ताह में होगा। वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। जबकि, इस परीक्षा के नतीजे नवंबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे। बता दें कि यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक होगा। वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में किया जाएगा।
UP Board Academic Calendar 2024-25
| यूपी बोर्ड सेशन 2024 शुरू होने की डेट | 1 अप्रैल 2024 |
| मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार MCQ आधारित मासिक टेस्ट | मई 2024 तीसरा सप्ताह |
| मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक प्रश्नों पर आधारित मासिक टेस्ट | जुलाई 2024 अंतिम सप्ताह |
| अर्द्धवार्षिक परीक्षा का प्रैक्टिकल एग्जाम | सितंबर 2024 अंतिम सप्ताह |
| अर्द्धवार्षिक परीक्षा थ्योरी (सितंबर तक के सिलेबस पर) | अक्टूबर 2024 दूसरा और तीसरा सप्ताह |
| अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड | नवंबर 2024 पहला सप्ताह |
| मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार MCQ आधारित मासिक टेस्ट | नवंबर 2024 अंतिम सप्ताह |
| मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार डिस्क्रिप्टिव टेस्ट | दिसंबर 2024 अंतिम सप्ताह |
| सभी कक्षाओं में सिलेबस पूरा करने की तारीख | जनवरी 2025 पहला सप्ताह |
| यूपी बोर्ड 12वीं प्री बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 | जनवरी 2025 दूसरा सप्ताह |
| यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं प्री बोर्ड थ्योरी एग्जाम 2025 | जनवरी 2025 तीसरा सप्ताह |
| क्लास 9 और 11 की वार्षिक परीक्षा 2025 | जनवरी 2025 अंतिम सप्ताह |
| उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और 9वीं, 11वीं एनुअल एग्जाम के अंक वेबसाइट पर अपलोड | फरवरी 2025 तीसरे सप्ताह |
| यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन | 21 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक |
| यूपी बोर्ड एग्जाम का आयोजन | फरवरी 2025 |
UP Board Academic Calendar 2024-25: नए सत्र में नया सवेरा
यूपी बोर्ड कैलेंडर के मुताबिक, इस साल कक्षाएं शुरू होने से पहले 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी, जिसमें टीचर्स और स्टूडेंट्स 'आज का सुविचार' प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा 'नए सत्र में नया सवेरा' कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह दो दिन शिक्षाधिकारी स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में स्टूडेंट्स से जीवन मूल्यों, अनुशासन, करियर, नियमित दिनचर्या, आदि प्रासंगिक विषयों पर प्रेरक संवाद करेंगे।
