UP Board Date Sheet 2023 PDF: यूपी बोर्ड डेटशीट की यहां से डाउनलोड करें PDF, देखें कब से कब तक है UP बोर्ड की परीक्षा

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 10, 2023, 01:04 PM IST

UP Board 10th 12th Time Table 2023 Download PDF: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंतिम परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। हालांकि शुरू में पीडीएफ उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब छात्र यहां से पूरा पीडीएफ या देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों फाइनल परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी।

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) High School (Class 10) and Intermediate (Class 12) Final Exam Date Sheets आखिरकार जारी कर दी गई है। छात्रों को पता हो कि शुरू में पीडीएफ लिंक नहीं खुल रहा था, लेकिन अब आसानी से खुल रहा है। पीडीएफ के अनुसार, इस बार यूपी बोर्ड 16 फरवरी 2023 से ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर रहा है। छात्रों को पालियों का ध्यान देना होगा, क्योंकि दो पाली में यूपी बोर्ड 2023 का आयोजन किया जाएगा। जिन छात्रों ने अभी तक प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियों को नोट नहीं किया है, वे यहां से इन तिथियों की भी जानकारी देख सकेंगे।

UP Board Exam Date Sheet Download PDF

यूपी बोर्ड डेटशीट की पीडीएफ 2023

दो पाली में होगी परीक्षा

End of Feed