UP Board 10th 12th Result 2025 (यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा): यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में घोषित किया जाएगा। बता दें कि ये यह सूचना पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। यूपी बोर्ड ने अभी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट की तारीख का ऐलान नहीं किया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा, जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.ni.in पर रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board 10th 12th Result 2025
UPMSP UP Board Result 2025: बोर्ड सचिव ने बताया सच
यूपी बोर्ड सचिव ने भगवती सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर वायरल नोटिस पूरी तरह से फर्जी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
How to download UP Board 10th 12th Result 2025
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Result 2025: इस बात का रखें ध्यान
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही भरोसा करें। अन्य किसी फर्जी वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर भरोसा न करें।
