UP Board 10th, 12th Result 2023, UPMSP UP Board Result 2023 Date: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, एसएमएस औक उमंग एप पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2023
UP Board Result 2023: वेबसाइट कर लें नोट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा अन्य कई वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा। यदि रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद मुख्स वेबसाइट क्रैश होती है तो स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर भी रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
- results.gov.in
- results.nic.in
UP Board 10th, 12th Result 2023: ऑफलाइन चेक करें रिजल्ट
वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं। फिर UP10 स्पेस Roll Number या UP12 स्पेस Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेज दें। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर होगा।
UPMSP UP Board Result 2023: बोर्ड सचिव ने जारी किया नोटिस
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही भरोसा करें। यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने भी ट्वीट करके कहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर अफवाहों से बचें। परीक्षा परिणाम की आधिकारिक सूचना उपयुक्त माध्यम से प्रसारित की जाएगी।
UP Board Result 2023: फरवरी में हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
इस साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिसमें, 10वीं परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए। ध्यान रहे कि एग्जाम में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
