UP Board 10th, 12th Pre Board and Practical Exam Date 2023: जारी हुई यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा की डेट, जानिए कब होंगे एग्जाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 08:58 PM IST

UP Board Practical and Pre Board Exam Date 2023 for Class 12 and Class 10: यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा की डेट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा की तारीख आज जारी कर दी है। अगर आप भी परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो यहां परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

UP Board Class 12th and Class 10th Pre Board and Practical Exam Date 2023 Time Table: यूपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट पर बड़ा अपडटे है। लाखों स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीख का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। आखिरकार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षा की तारीख का ऐलान आज कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो यहां परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

UP Board Exam 2023 Date

UP Board Exam 2023 Date

UP Board 10th, 12th Exam 2023: कब होगी परीक्षा

रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी प्री बोर्ड एग्जाम 2023 डेट्स के साथ बोर्ड ने 12वीं क्लास के लिए प्रैक्टिकल डेट्स (UP Board 10th, 12th Practical Exam 2023) भी जारी कर दी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का दूसरा चरण 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। जबकि, प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी।

End of Feed