UP Board Exam Centre Schedule 2027 Out: यूपी बोर्ड 2027 एग्जाम की तैयारी शुरू, 10वीं-12वीं के परीक्षा केंद्र तय करने का शेड्यूल जारी

UP Board 10th 12th Exam Centre Schedule 2027 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 परीक्षा केंद्रों के सेलेक्शन का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। फाइनल रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

UP Board 10th 12th Exam Centre Schedule 2027 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर्स के चयन की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है। बोर्ड इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करेगा। इसमें स्कूलों की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जुटाने, रिकॉर्ड का सत्यापन करने, आपत्तियों के निस्तारण और परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार करने के लिए अलग-अलग चरण निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची 29 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

UPMSP UP Board 10th 12th Exam Centre Schedule 2027 Out

UP Board 10th 12th Exam Centre Schedule 2027: यूपी बोर्ड 2027 एग्जाम की तैयारी शुरू

24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

यूपी बोर्ड की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्र चयन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इस चरण में संबंधित स्कूलों को अपने यहां उपलब्ध सुविधाओं और परीक्षा संचालन से जुड़ी जरूरी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। स्कूल के प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी होगी कि वे निर्धारित समय सीमा में सभी विवरण सही तरीके से उपलब्ध कराएं।

End of Feed