UP Board 10th 12th Admit Card 2024, UP Board Admit Card 2024 Date: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाईस्कूल और इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड (UP Board Class 10th 12th Admit Card 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर की आवश्कता होगी।
UP Board 10th 12th Admit Card 2024
UP Board Admit Card 2024 Date: कब तक आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 जारी होते ही डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Board 10th 12th Exam 2024: कब से होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
आधिकारिक डेट शीट के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक राज्य के 96 केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to download UP Board Admit Card 2024
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Exam 2024: इतने लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड परीक्ष के लिए कुल 55,08,206 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें, 29,47,324 स्टूडेंट्स ने कक्षा 10वीं और 25,60,882 कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, बीते साल 58,84,634 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए अप्लाई किया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
