UP BEd Entrance Exam 2024: आ गई यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख, जानें कब होगा एग्जाम

UP BEd Entrance Exam 2024 Date: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। इस बीच UP BEd Entrance Exam की तारीख घोषित कर दी गई है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर परीक्षा की डिटेल्स देख सकते हैं।

UP BEd Entrance Exam 2024 Date: यूपी के टॉप कॉलेज से बीएड करने के लिए हर साल बीएड UPBEd JEE परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है और अब परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर परीक्षा की डिटेल्स देख सकते हैं।

UP Bed Exam (2)

UP BEd प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस साल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से हो रहा है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 जून 2024 को होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी। इसमें आवेदन करने वाले नीचे बताए जरूरी तारीखों को जरूर ध्यान में रखें।

End of Feed