UP B.Ed 2026 Application Form: उत्तर प्रदेश के संस्थानों में बीएड कोर्स में एडमिशन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 10 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। बीएड में प्रवेश लेने की इच्छा करने वाले छात्र बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते है। उम्मीदवार मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यूपी बीएड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू (Photo- Canva)
यूपी बीएड 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
यूपी बीएड 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 10 फरवरी, मंगलवार से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 5 मार्च 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें और समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
यूपी बीएड 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 10 फरवरी 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस) | 5 मार्च 2026 |
| लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 10 मार्च 2026 |
| एंट्रेंस एग्जाम की तिथि | 25 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट घोषित होने की डेट | 25 मई 2026 |
| काउंसलिंग की तिथि | 1 से 25 जून 2026 |
| एडमिशन की लास्ट डेट | 1 जुलाई 2026 |
ये भी पढ़ें - World Largest River Island: ब्रह्मपुत्र की लहरों के बीच बसा है 'विश्व का सबसे विशाल नदी द्वीप', जानें इसकी अनोखी खासियत
यूपी बीएड 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन
- यूपी बीएड 2026 परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान ग्रेजुएशन 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की होगी।
- किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार यूपी बीएड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पोस्टग्रेजुएशन और ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले छात्र भी यूपी बीएड 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- 18 या उससे अधिक आयु वाले छात्र यूपी बीएड प्रेवश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या है आवेदन प्रक्रिया
- यूपी बीएड 2026 के लिए आवेदन करने के उम्मीदवारों को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'न्यू रजिस्ट्रेशन' के लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद खुले नए पेज पर वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करने के बाद फाइनल सबमिट करें।
- अब, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
यूपी बीएड 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
यूपी बीएड 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बता दें कि जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1650 रुपये है। एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
