UP Agriculture Department Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूपी कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 22 मई 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 जून 2026 है। यहां आप यूपी कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
UP Agriculture Department Recruitment 2026: यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर निकली वैकेंसी
UP Agriculture Department Recruitment 2026: कैटेगिरी वाइज पद
- अनारक्षित वर्ग (General Category) - 1692
- ओबीसी (OBC) - 573
- ईडब्ल्यूएस (EWS) - 275
- अनुसूचित जाति (SC) - 213
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 6
UP Agriculture Group C Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यूपी कृषि विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही यहां वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो पीईटी-2025 में शामिल हो चुके हों और उन्हें आयोग द्वारा पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो। यहां एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अलावा यहां अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
UP Agriculture Department Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC UP Agriculture Technical Assistant Group C Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Agriculture Group C Selection Process: यूपी कृषि विभाग का सेलेक्शन प्रोसेस
यूपीएसएसएससी कृषि विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन पीईटी स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी को रिटन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। फिर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।
UP Agriculture Group C Salary: सैलरी
वहीं उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट के सैलरी की बात करें तो अभ्यर्थी को प्रतिमाह 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा तमाम तरह के अलाउंस भी शामिल होंगे।
