Oxford University in India: भारत में ऑक्सफोर्ड व सेंट पीटर्सबर्ग जैसी यूनिवर्सिटी, देखें पूरी खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 04:47 PM IST

Oxford University in India: अमेरिका व इंग्लैंड समेत विभिन्न राष्ट्रों के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भारत में कैंपस स्थापित करने को लेकर अपनी रुचि दिखाई है। इसके लिए इन विश्वविद्यालयों ने कई सुझाव भी दिए हैं।

Oxford University in India: भारत सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय चाहता है कि प्रसिद्ध विदेशी विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस स्थापित करें। इसके लिए उच्च स्तर पर कई आवश्यक कदम भी उठाए गए हैं। अब अमेरिका व इंग्लैंड समेत विभिन्न राष्ट्रों के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भारत में कैंपस स्थापित करने को लेकर अपनी रुचि दिखाई है। इसके लिए इन विश्वविद्यालयों ने कई सुझाव भी दिए हैं।

Oxford University in India

भारत में ऑक्सफोर्ड व सेंट पीटर्सबर्ग जैसी यूनिवर्सिटी (image - canva)

विदेशी विश्वविद्यालयों ने अपने सुझावों में क्लस्टर कॉलेज बनाने का सुझाव भी दिया है। यूजीसी का कहना है कि उन्हें अब तक 200 से अधिक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों से सुझाव प्राप्त हुए हैं। जिन विदेशी विश्वविद्यालयों ने भारत में अपने कैंपस स्थापित करने को लेकर सुझाव दिए हैं उनमें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न विश्वविद्यालय, क्वींसलैंड विश्वविद्यालय, अमेरिका का टेक्सास विश्वविद्यालय, सेंट पीटर्सबर्ग विश्वविद्यालय और इस्टिटूटो मारांगोनी शामिल हैं। जहां एक और इन विश्वविद्यालयों से सुझाव प्राप्त हुए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, इटली, फ़्रांस और रूस के कई अन्य विश्वविद्यालयों से भी इस विषय पर चर्चा की जा रही है।

End of Feed