Rajasthan University Result 2026 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2026 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जारी कर दिए हैं। अब छात्र-छात्राएं यूजी और पीजी कोर्सेज के अलग-अलग सेमेस्टर तथा री-एवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) परीक्षाओं के नतीजे ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणामों में 19 फरवरी 2026 को जारी B.Sc. B.Ed. Part-II (Integrated Course) Exam 2025 (Revaluation) शामिल है। वहीं 16 फरवरी 2026 को B.A., B.Com., B.Sc. (Bio Group एवं Maths Group) सेमेस्टर I और II (Non-Collegiate) (Revaluation) तथा LL.B. प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष (Supplementary/New Scheme) Exam 2025 (Revaluation) के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
Rajasthan University Result 2026 OUT
इन परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। साथ ही वे भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं। UG और PG कोर्स के अलग-अलग सेमेस्टर, सप्लीमेंट्री और री-इवैल्यूएशन एग्जाम के रिजल्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, वे वेबसाइट पर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।
Rajasthan University Result 2026 कैसे करें चेक
- सबसे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट uniraj.ac.in खोलें।
- इसके बाद होमपेज पर “Results” या “Examination” टैब चुनें।
- लिस्ट से अपना एग्जाम (B.Com, B.Sc, BBA, BCA, B.A Part III) चुनें।
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- अब यहां “Submit” पर क्लिक करके रिजल्ट देखें।
- मार्कशीट PDF सेव या प्रिंट कर लें।
राजस्थान यूनिवर्सिटी की मार्कशीट में आम तौर पर ये जानकारी होती है। स्टूडेंट्स को इन्हें डाउनलोड करने के बाद ये जानकारी चेक कर लेनी चाहिए- छात्र का नाम/ रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर/ कोर्स का नाम और वर्ष/सेमेस्टर कॉलेज का नाम/ विषयवार प्राप्त अंक (थ्योरी/प्रैक्टिकल)/ कुल अंक और अधिकतम अंक रिजल्ट स्टेटस (Pass/Fail/Supplementary)/ डिवीजन या ग्रेड (यदि लागू हो) परीक्षा सत्र और जारी करने की तिथि।
