UKPSC Uttarakhand Upper PCS Admit Card 2026 Released: यूकेपीएससी अपर पीसीएस की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Uttarakhand Upper PCS Admit Card 2026) खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर पीसीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UKPSC Uttarkhand Upper PCS Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें उत्तराखंड अपर पीसीएस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
Uttarakhand Upper PCS Exam Date: कब होगी उत्तराखंड अपर पीसीएस की परीक्षा
बता दें उत्तराखंड राज्य सिविल प्रीलिम्स परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 18 जनपदों में होगी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक निर्धारित होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
Uttarakhand Upper PCS Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
- सबसे पहले psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UKPSC UK Upper PCS Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UKPSC Uttarakhand UPPER PCS Admit Card 2026: Check Here
Uttarakhand Upper PCS Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- एग्जाम सेंटर का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
UKPSC Upper PCS Admit Card: एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम या एग्जाम का नाम किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
