UKPSC Forest Guard PET 2024: उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Uttarakhand Forest Guard PET Admit Card 2024: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। फिजिकल टेस्ट का आयोजन 10 मार्च और 11 मार्च 2024 को होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट- ukpsc.net.in पर जाना होगा।

Uttarakhand Forest Guard PET Admit Card 2024: उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं वो UKPSC Recruitment की वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC Forest Guard Admit card

UKPSC Forest Guard का एडमिट कार्ड जारी

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 894 पदों पर भर्तियां होंगी। फिजिकल टेस्ट में वही कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed