UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून एग्जाम का रिजल्ट, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकेंगे।

UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून सेशन का रिजल्ट (UGC NET June Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक (UGC NET Result 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET Result 2024 Date

UGC NET Result 2024 Date

UGC NET Result 2024: कब तक जारी होगा रिजल्ट

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

End of Feed